फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे व देश में अमन चैन की दुआ मांगी

विज्ञापन
बच्चों के साथ नमाज अदा करते परिजन - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। बकरीद का पर्व बुधवार को जिले भर में शांति पूर्ण ढंग से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार नगर व कस्बों की मस्जिदों में एक साथ पांच नमाजियों को नमाज अदा कराई गई। तमाम लोगों ने घरों में भी नमाज अदा की। नमाज अदा कर अल्लाह से कोरोना के खात्मे व देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में चहलपहल शुरू हो गयी। उरई नगर क्षेत्र में स्थित झांसी रोड स्थित ईदगाह, पीरो वाली मस्जिद तिलक नगर, मस्जिद बघौरा, बल्लभनगर मस्जिद, अथाई वाली मस्जिद, नूरानी मस्जिद, कलब वाली मस्जिद, कब्रिस्तान वाली मस्जिद, रेलवे स्टेशन के पास स्थित मस्जिद आदि में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पांच-पांच नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी यशवीर सिंह समेत पुलिस व प्रशासन के बड़े अफसर क्षेत्रों में घूम-घूम कर जायजा लेते रहे। सभी मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहा।
मुहम्मदाबाद में गांव की रहमानियां मस्जिद में हाफिज अंसार ने पांच नमाजियों के साथ बकरीद की नमाज अदा की। गांव के बाहर स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। गांव की पीरो वाली मस्जिद में हाफिज मुहम्मद अकरम रजा ने नमाज के बाद खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी। ग्राम ऐर, डकोर, जैसारीकला आदि स्थानों पर शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

कोंच में बकरीद का पर्व कोविड गाइड लाइन के अनुसार सादगी से मनाया गया। ईदगाह और अन्य इबादतगाहों में भीड़भाड़ इकट्ठा होने की मनाही को देखते हुए ईदगाह में केवल पांच लोगों सदर ईदगाह शमशाद खां, रमजान खान, अहमद खान, सईद, नासिर सेठ ने ईद की नमाज पढ़ी। नमाज मौलाना सगीर ने अदा कराई। नमाज में मुल्क की तरक्की और कोरोना संक्रमण से निजात के लिए दुआ मांगी गई।
नगर की बजरिया पावर हाउस वाली मस्जिद, अथाई की मस्जिद, मस्जिद जीनतुल इस्लाम, मस्जिद कुरैशियान, कटरा वाली मस्जिद तथा तकिया खुर्रमशाह, आस्ताना-ए-कलंदरिया आदि में भी पांच-पांच लोगों के साथ नमाज पढ़ी गई। लोगों ने अपने घरों में पूरी पर्देदारी के साथ कुर्बानी की रस्म अदायगी की। कुर्बानियों का यह दौर अगले दो दिन और जारी रहेगा।
उधर, नदीगांव में ईदगाह पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। इस दौरान मुहम्मद जीशान हाशमी ने नमाज अदा कराई। फरीद कादरी,रफीक,साकिर खान, जहिद कादरी,खलील आदि मौजूद रहे।
रामपुरा में नगर की जामा मस्जिद के इमाम करी गुलाम मुस्तफा नूरी व हुसैनी मस्जिद में मौलाना जरीफ हनी तथा नूरानी मस्जिद में हाफिज हुजैफ ने ईद की नमाज अदा कराई। मस्जिदों में सिर्फ पांच लोगों ने नमाज अदा की। मस्जिदों से एलान भी किया गया कि ईद की नमाज घर पर ही अदा की जाएगी।
गुनाहों से माफी की दुआएं मांगी
जालौन। नगर की मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन व शांति, अल्लाह की राह में कुर्बानी को कुबूल करने, गुनाहों से माफी की दुआएं मांगी गईं। सबसे पहले मोहल्ला तोपखाना स्थित ईदगाह में मौलाना सुल्तान अहमद ने अदा कराई। कारी उवैश साहब ने जामा मस्जिद में दुआ कराई। मदरसा वाली मस्जिद में ईद की नमाज कारी उजैर, तकिया वाली मस्जिद में मौलाना साबिर, वाले वाली मस्जिद इमाम मौलाना इरफान अजहरी ने नमाज अदा कराई। हुसैनी मस्जिद, वाले वाली मस्जिद, तकिया मस्जिद, बड़ी ईदगाह, मोती मस्जिद, इमाम चौक मस्जिद में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें