-सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते भाकियू नेता।
- फोटो : ORAI
उरई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष डा. द्विजेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में किसान विरोधी कानून वापसी की मांग को लेकर किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामी प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
ज्ञापन में मांग की है कि कृषि प्रधान देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों की आर्थिक स्थिति की चिंता किए बगैर पूंजीपतियों के हित में किसान विरोधी कानूनों को बनाकर लगातार किसानों की अनदेखी की जा रही है। किसान नेताओं ने किसान विरोधी तीनों कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की है। समर्थन मूल्य को कानूनी अधिकार बनाकर समर्थन मूल्य के नीचे खरीद को अपराध की श्रेणी में घोषित करने की भी मांग उठाई। इस दौरान केदारनाथ, बृजेश राजपूत, रामकुमार पटेल, चतुर सिंह, भगवानदास, राजू मलथुआ, अमित दुबे, चंद्रमोहन, मंगल सिंह, रामनरेश, शिवेंद्र, रामबाबू, देवेंद्र विदुआ आदि मौजूद रहे।