फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो वृद्ध किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के हरचन्द्रपुर गांव में ठंड लगने से दो वृद्ध किसानों व एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरचंद्रपुर में रामकृपाल (60) पुत्र रामचरण मंगलवार को खेत में मटर की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। अचानक रात में सीने में तेज दर्द होने पर हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुत्र संतोष ने बताया कि चार बीघा मटर की रखवाली करने खेत गए थे। सर्दी लगने से उनकी मौत हो गई है। वहीं बुधवार सुबह कारेलाल (65) पुत्र बंलदी शौचक्रिया के लिए खेतों पर गया था। ठंड लगने से वह अचेत होकर खेत पर ही गिर गया। परिजनों ने आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुत्र बबलू ने बताया कि वह काफी समय से बीमारी से पीड़ित थे। सुबह ठंड लगने से उनकी मौत हुई है। प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार ने बताया कि लेखपाल सहित उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया है। तीसरे मामले में पथरेटा गांव निवासी जसोदा पत्नी शंभूदयाल क ो भी सीने में दर्द के बाद मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें