फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 38 के पार, लू के थपेड़ों से बुरा हाल

Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
सड़कें सुनसान, बाजारों में भी सन्नाटा पसरा मंदिरों में भी दोपहर के वक्त नहीं दिखी भीड़ - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन अधिकतम पारा 38 डिग्री के पार हो गया। सुबह करीब दस बजे से से ही गर्म हवाएं चलने लगीं। जिसने राहगीरों को खासा परेशान किया। दोपहर के वक्त तो शहर की प्रमुख सड़के सुनसान दिखीं और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम पांच बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं। उस पर बिजली की आवाजाही से लोगों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आने वाले दिनों में पारे में और बढ़ोत्तरी होगी। फिलहाल बदली और बारिश के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


मार्च माह के महीने में इतनी अधिक गर्मी सालों बाद पड़ी है। होली के बाद से ही लगातार पारा चढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 तक पहुंच गया। सुबह से निकली तेज धूप और फिर गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद सा कर दिया। दफ्तरों व घरों के एसी चालू हो गए। दोपहर ढाई बजे शहर के स्टेशन रोड, राजमार्ग, रामनगर और राजेंद्र नगर की प्रमुख सड़कों से लेकर गली, कूचों तक में सन्नाटा दिखाई दिया। यहां तक कि मौनी माता मंदिर और हुल्की माता मंदिर में नवरात्र के बावजूद दोपहर के वक्त भीड़ न के बराबर रही।

धूप और लू की स्थिति शाम पांच बजे तक बनी रही। दोपहर भर बिजली की आवाजाही से दुकानदार भी काफी परेशान रहे। व्यापारी उजागर सिंह, नरेश चंदेल आदि का कहना है कि हर साल गर्मी शुरू होते ही बिजली परेशान करने लगती है। वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टर संजीव अग्रवाल का कहना है कि तेज धूप और लू से लोगों को बचना चाहिए। खासतौर पर बच्चों को तो दोपहर के वक्त बिल्कुल भी घरों से बाहर न निकलने दें। लोगों को चाहिए जरूरी काम से ही निकलें और चेहरे को अच्छी तरह से ढकें। पानी व तरस पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें