फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाने के बाद बिगड़ी ताई, भतीजी की हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। घर में खाना खाने के बाद सोई ताई व भतीजी की हालत मंगलवार देर रात बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डकोर कोतवाली की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि मौत की वजह फूड प्वाजनिंग लग रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं, पोस्टमार्टम के सूत्रों की मानें तो मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसलिए दोनों का बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करुई खुर्द का मजरा रामनगर निवासी राजेंद्र सिंह व छोटा भाई महाराज सिंह और बहू संतोषी कालपी शादी समारोह में गए थे। घर पर राजेंद्र की पत्नी सुशीला (40) और महाराज की बेटी साधना (17) के साथ सुशीला के दोनों बेटे अखिलेश (17) और बृजेंद्र (14), साधना के भाई-बहन सीपू (13) आराधना (14) व दो अन्य रिश्तेदार गोदा (14) पुत्र लाल दीवान और आशू (6) पुत्र कुंवर लाल निवासी हमीरपुर मौजूद थे।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात सभी ने साथ में खाना खाया। अचानक देर रात 12 बजे के आसपास साधना और सुशीला को उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ने पर दोनों को उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने साधना व सुशीला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तड़के राजेंद्र व महाराज सिंह पहुंचे और हो-हल्ला करने लगे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले ही राजेंद्र के घर में भंडारा भी हुआ था। जिसमें ही शामिल होने आए कुछ रिश्तेदार रुके हुए थे। देर रात सभी ने साथ में खाना खाया और फिर सुशीला व साधना की हालत बिगड़ गई। साधना की मां का आरोप था कि यदि खाने में कुछ गड़बड़ी होती तो सभी की तबियत बिगड़ती, आखिर जेठानी और बेटी को ही उल्टियां क्यो हुई। मामला संदिग्ध होते देख पुलिस ने भी आनन फानन में दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि हो सकता है कि ताई और भतीजी ने भंडारे का कुछ बासी खाना खा लिया हो, जिससे उनकी हालत बिगड़ी हो। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात अभी तक सामने नहीं आई है और न ही किसी ने कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें