फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीए के छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 05 Jul 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। छात्र ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां उसके कमरे में पहुंची तो फंदे पर शव लटका देख चीख पड़ी। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी ब्रजेंद्र राठौर के पुत्र अभिषेक राठौर (22) ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना के समय उसकी मां सूरज मुखी दूसरे कमरे में थी। जब वह कमरे में पहुंची तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने आत्महत्या क्योंकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें