फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का संदेश ले साइकिल से कालपी पहुंचे अविरल

विज्ञापन
कालपी में साइकिल के साथ अविरल - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। लखनऊ से मुंबई तक का सफर साइकिल से तय करने के लिए रविवार सुबह आठ बजे लखनऊ से निकले अविरल देर रात कालपी पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए इस मिशन पर निकले हैं। यात्रा के दौरान वह गांव व शहरों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया का संदेश देंगे।
विज्ञापन

मसवानपुर कानपुर निवासी अविरल रविवार को साइकिल के जरिए लखनऊ से मुंबई गेट वे ऑफ इंडिया तक का सफर तय करने के लिए रवाना हुए। रविवार रात 8 बजे कालपी पहुंचे। अविरल ने बताया कि 1500 किमी की यात्रा वह महज पांच दिन के अंदर पूरी कर लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन करीब 300 किलोमीटर साइकिल चलाएंगे। बोले, युवा कुछ भी ठान लें तो उसे पूरा कर ही दम लेते हैं।
रिकॉर्ड बनाकर वह दुनिया के सामने यह साबित करना चाहता है कि पक्के इरादे से कोई भी मंजिल मिल सकती है और हम इस लक्ष्य को भेदकर इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम जरूर दर्ज कराएंगे। अविरल ने बताया कि वह पूर्व में भी भारत भ्रमण के लिए निकले थे। महज 27 घंटे में साइकिल के जरिए कानपुर से दिल्ली के इंडिया गेट तक पहुंचे थे। अविरल ने बताया कि इस बार वह साइकिल से लक्ष्य हासिल करने निकले हैं और इसे जरूर पूरा करके रहेंगे। अविरल ने बताया कि वह इस यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान को भी आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें