सीएससी में भर्ती घायलों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : ORAI
कोंच। बुधवार को मजदूर महिलाओं को ले जा रहा आटो सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष व सात महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे से एक आटो में लगभग डेढ़ दर्जन मजदूर महिलाएं तिल की फसल को काटने के लिए कैलिया जा रहीं थीं। जब आटो दोहर के आगे झला के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से एक बाइक सवार गलत साइड से आ गया। बाइक सवार को बचाने की कोशिश में आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। जिसमें गिरिजारानी पत्नी स्व. तेजराम निवासी मालवीय नगर कोंच की मौत हो गई जबकि कुसुम, रजनी, जानकी, संतोषी, उर्मिला निवासीगण परैथा, फूलादेवी, संतोषी निवासी मालवीय नगर तथा रामप्रकाश निवासी तूमरा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।