फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ऑटो चालक ने बस चालक और परिचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। ऑटो में सवारी बैठाने को लेकर रोडवेज बस के चालक व परिचालक में कहासुनी हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक व उसमें सवार लोगों ने चालक-परिचालक के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके आठ हजार रुपये छीन लिए। टिकट गड्डी व बिल बुक फाड़ दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी बस स्टैंड पर रविवार की दोपहर एक ऑटो चालक सवारियों को बैठा रहा था। पीडि़त नितिन सोनी ने बताया कि उससे कहा कि जब बस खड़ी है, तो क्यों सवारियों को बैठा रहे हो। इस पर ऑटो चालक व सवारियों ने साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन रोडवेज चालक सत्यदेव तिवारी बीच बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट से चालक व परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि ऑटो चालक व उसमें सवार लोगों ने आठ हजार रुपये छीन लिए। टिकट गड्डी व बिल बुक फाड़ दी।। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि बस स्टैंड पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें