फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो व कार भिड़ी 11 मजदूर घायल

विज्ञापन
हाईवे पर घटनास्थल पर पड़े घायल - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। आटो पर सवार होकर ज्वार की फसल काटने जा रहे मजदूरों की आटो कार से भिड़ गई। जिससे ऑटो पलट गई। जिससे ऑटो में सवार ग्यारह लोग दब गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे रहगीरों ने घायलों को बाहर निकालकर कदौरा व कालपी के स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया। जिसमें तीन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कदौरा ब्लाक के बरही बंबा के पास गुरुवार की सुबह कार ने आटो में टक्कर मार दी। जिसस ऑटो पलट गई। आटो में सवार शिवकांति, सियादुलारी, रुपा, रीता, सोनम, सुुंदरिया, श्रीकांत, राममूर्ति, रोशनी, चालक सुनील समेत 11 लोग दब गए। जिससे वहां चीख पुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर राहगीर व खेत पर काम कर रहे किसान पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर कदौरा व कालपी सीएचसी पहुंचाया।
सूचना पाकर पहुंचे कालपी कोतवाली व कदौरा पुलिस ने भाग रहे कार चालक समेत गिरफ्तार कर लिया। उधर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीकांत, रुपा, गीता, सोनम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मजदूरों ने बताया कि वह तिरही गांव में ज्वार की फसल काटने जा रहे थे। बरही बंबा के पास आटो चालक ने आटो दूसरी दिशा में मोड़ दी जिससे कार से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें