फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में करें वाहनों की नीलामी

विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षण में अभिलेखों की जानकारी करते एसडीएम अशोक कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। एसडीएम अशोक कुमार ने रविवार को कोतवाली का वार्षिक मुआयना किया जिसमें कोतवाली में लंबे समय से धूल फांक रहे वाहनों को 15 दिन में नीलाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार सुबह एसडीएम अशोक कुमार ने कोतवाली पहुंचकर मुंशियाने का रुख कर अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल कर रखरखाव देखा, जो ठीक मिला। इसके बाद उन्होंने शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया, जिसमें गनों की साफ सफाई तथा कारतूसों आदि को भी देखा। एक्सीडेंटल वाहनों का निस्तारण लंबे समय से नहीं होने के बाबत जब उन्होंने जानकारी की तो बताया गया कि मालखाने का चार्ज जिस दीवान के पास था उसका स्थानांतरण पीआरबी में हो गया है और अभी तक मालखाने का चार्ज कोतवाली के दीवान को नहीं हो सकने के कारण वाहनों की नीलामी लंबित है। एसडीएम ने मालखाने का चार्ज संबंधित दीवान को अविलंब कराने के साथ ही पंद्रह दिन में वाहनों की नीलामी के निर्देश दिए। उन्होंने मैस बैरकों, शौचालय आदि का भी निरीक्षण कर साफ सफाई के निर्देश दिए। महिलाओं से संबंधित मामलों की भी उन्होंने समीक्षा की जिसमें बताया गया कि कुल 39 मामले हैं। इस दौरान सीओ राजीवप्रताप सिंह, कोतवाल इमरान खान, हैड मुंशी ललित किशोर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें