फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ढाबे पर ट्रक चालक से लूट की कोशिश, मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीखेड़ा के समीप कदौरा रोड पर रामपुर के पास स्थित ढाबे के नजदीक देर रात ट्रक चालक के साथ मारपीट और लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। मौरंग लादने जा रहे कई ट्रक चालक भोजन और विश्राम के लिए ढाबे पर रुके थे। इसी दौरान एक चालक शौच के लिए पास के खेत की ओर गया, जहां कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और लूटने का प्रयास करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


चालक की चीख-पुकार सुनकर ढाबा संचालक और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगे, लेकिन एक युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान झांसी में आईटीआई के पास रहने वाले रामू के रूप में बताई गई है। आरोप है कि उसने घटना में धर्मेंद्र, राजू और विशाल समेत अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी।
ढाबा संचालक ने घटना से संबंधित दो वीडियो साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंपे हैं। ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि काशीखेड़ा के समीप ढाबे पर ट्रक चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें