फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पीसीएफ पर फर्जी रसीदों से डीएपी लेने का प्रयास

विज्ञापन
फोटो - 45 इसी फर्जी रसीद से हो रहा था खाद लेने का प्रयास। संवाद
विज्ञापन
कोंच। खाद की किल्लत के बीच मंडी परिसर स्थित पीसीएफ खाद गोदाम पर फर्जी रसीदों के सहारे डीएपी लेने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। केंद्र कर्मचारियों की सतर्कता से फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। जांच में करीब 19 रसीदें फर्जी मिलीं। केंद्र प्रभारी ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को पीसीएफ गोदाम पर डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने किसानों को डीएपी लेने की बारी के लिए रसीदें दीं। केंद्र कर्मचारी ने रसीदों के सीरियल नंबर और दर्ज बोरियों की संख्या में गड़बड़ी देखी। संदेह होने पर रसीदें केंद्र प्रभारी कमलेश कुमार को दिखाई गईं।

जमा रसीदों की जांच कराने पर करीब 19 रसीदें फर्जी पाई गईं। इसकी जानकारी होते ही किसानों में हड़कंप मच गया। केंद्र प्रभारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस फर्जी रसीदें तैयार करने और किसानों तक पहुंचाने वालों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अभिनव कुमार, एसडीएम कोंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें