कोंच। सराफा कारोबारी के यहां डकैती डालने वाले फरार छठवें छह बदमाश के घर पुलिस ने बुधवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया। हालांकि पुलिस पांच आरोपियों को पकड़ कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
कस्बे के बीच बाजार में नवीन ज्वैलर्स की दुकान पर 15 मई को दिनदहाड़े छह नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर डकैती डाली थी। इनमें पांच बदमाश दुकान में घुसे थे जबकि छठवां बदमाश दुकान की बगल वाली गली में बाइक पर बैठा था। पुलिस ने मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। वहीं, पूरे कांड का मास्टर माइंड सुंदरम गुर्जर उर्फ चौधरी निवासी ग्राम करई थाना समथर जिला झांसी पुलिस के हत्थे अभी तक नहीं चढ़ सका है।
इस फरार बदमाश पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस ने न्यायालय डकैती से 84 बीएनएसएस की कार्रवाई के लिए आदेश प्राप्त कर लिया है। बुधवार को कोतवाल विजय कुमार पांडे ने उसके गांव जाकर डुगडुगी पिटवाकर उसके घर पर नोटिस चस्पा कराया है। बता दें कि इस डकैती कांड में दो बदमाश ग्राम करई और दो कैलिया के हैं।