फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सुबोध को द्वितीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। छठवीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में जिला योगासना एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन जालौन की प्रतिभागी ने बुधवार को आगरा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिले से दस प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।
विज्ञापन

जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अरुणा सक्सेना ने बताया कि 24 जून से आगरा में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसमें बुधवार को बालिका संवर्ग में सीनियर सी कैटेगरी में ट्रेडिशनल इवेंट में जिले की प्रतिभागी सुबोध सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि जालौन से विभिन्न कैटेगरी के दस प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जैसे ही इसकी जानकारी जिले में लोगों को हुई तो उन्होंने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें