कुपोषित बच्चों का निरीक्षण करते डॉक्टर व सीडीपीओ
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की ओर से कुपोषण को दूर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र में अब तक 9 बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं। इन्हें डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पोषण पुनर्वास केंद्र, उरई के लिए रेफर किया। यहां उनका नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 0 से
5 वर्ष तक के बच्चों का नियमित वजन कराने के साथ डॉक्टरों की टीम से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है। इसके अंतर्गत ब्लाक क्षेत्र में संचालित 180 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. रणधीर निरंजन द्वारा किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब तक 9 बच्चे अति कुपोषित पाए गए। इनमें ग्राम सुढ़ार
सालाबाद की उपासना (3), रोशनी (4), हरेंद्र (2), समीक्षा (1) ग्राम कुसमरा में भोलू (1) ग्राम औरेखी में वैष्णवी (2) काशीपुरा में राधा (2) एवं सूरजपुरा में बेबी (7 माह) शामिल हैं।
डॉक्टर ने इन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र, उरई के लिए रेफर कर दिया जहां उनका नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। वहीं, बाल विकास परियोजनाधिकारी विमलेश आर्या ने सभी केंद्रों पर बच्चों का नियमित वजन कराए जाने के निर्देश कार्यकत्रियों को दिए।