उरई/माधौगढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि भाजपाइयों ने जिला कार्यालय में मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व को शब्दों में न तो बांधा जा सकता है और न बयां किया जा सकता है।
भाजपा के जिला कार्यालय में उन्होंने कहा कि 1960 में जिस पार्टी का नेतृत्व अटलजी ने किया था, वह आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। राजनैतिक क्षेत्र में भाजपाई उनके आदर्शों को लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे है। महामंत्री विवेक कुशवाहा ने अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी महान राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। कहा कि देश हित के मुद्दों पर दृढ़ निश्चयी व्यक्ति के रूप में भी अटल जी हमेशा याद किए जाएंगे। इस दौरान रामअनुग्रह राजावत, मनोज पालीवाल, देवेंद्र यादव, किशोरी राजपूत, दिलीप दुबे, रवींद्र प्रताप सिंह, अमित निरंजन, नीरज दुबे, हरिकिशोर गुप्ता, अरुण गुप्ता, गिरीश चतुर्वेदी आदि रहे।
माधौगढ़ संवाद के मुताबिक, अहेता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित व पौधरोपण कर पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा के महामंत्री भरत ठाकुर ने कहा कि अटल जी के जीवन के संघर्ष, समर्पण को लोगों को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। ज्योतिष सिंह ने कहा कि अटल जी ने देशहित में अपना सर्वस्व लगा दिया। इस दौरान अमित बादल, प्रबल मिश्रा, प्रशांत अवस्थी, बंधन दुबे, राघव परिहार, रोहित, साकेत तिवारी, गोलू मिश्रा आदि रहे।