फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संतकबीर नगर एक्सप्रेस में मारपीट, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोरखपुर से मुंबई जा रही संतकबीर नगर एक्सप्रेस (20104) में शनिवार को सामान बेचने को लेकर पैंट्रीकार कर्मचारियों और दूसरे पक्ष के बीच मारपीट हो गई। कंट्रोल से सूचना मिलने पर उरई स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने दोनों पक्षों को ट्रेन से उतार लिया। तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं। इसके चलते ट्रेन प्लेटफार्म पर करीब 10 मिनट अतिरिक्त खड़ी रही।
विज्ञापन

संत कबीरनगर एक्सरप्रेस ट्रेन कानपुर से झांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पैंट्रीकार कर्मचारियों और दूसरे पक्ष के बीच सामान बेचने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें भी आईं। शनिवार सुबह करीब 8:26 बजे ट्रेन के उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचते ही कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाने लाया गया, जहां दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी ने बताया कि ट्रेन के अंदर सामान बेचने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में अटरा कला थाना चुर्खी निवासी कुनाल, ग्राम धोली थाना प्रयागपुर जनपद बहराइच निवासी कन्हैयालाल व इंदिरानगर उरई निवासी शान मोहम्मद को हिरासत में लिया गया है। तीनों के खिलाफ शांतिभंग की निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। मारपीट की घटना के कारण संतकबीर नगर एक्सप्रेस सुबह 8:26 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची और 8:36 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें