फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपी ने कोतवाल को लगाई फटकार

Mon, 29 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
कोतवाली में मातहतों की बैठक लेते एएसपी सुभाष चंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में सप्ताह भर में तीन दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाआें से पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगने लगे हैं। शहर में बढ़ रहे अपराध को लेकर रविवार को एएसपी ने कोतवाली में मातहतों की बैठक की। चोरी की घटनाओं पर अंकुश न लगा पाने पर उन्होंने उरई कोतवाल को फटकार लगाई। साथ ही हिदायत दी कि सप्ताह भर में चोरों को पकड़कर घटनाओं का खुलासा करें। इसके पहले उन्होंने कोतवाली में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने कहा कि शहर में लगातार अपराध बढ़ रहा है। जिस तरह से चोरी की घटनाएं हो रही है, उससे यह साबित होता है कि पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि शहर में एक सप्ताह में जितनी भी चोरियां हुई हैं, उनका आठ दिन के भीतर पर्दाफाश किया जाए। उरई कोतवाल को नसीहत दी कि वे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कारगर कदम उठाएं।

यह भी कहा कि चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए रात में गश्त की जाए। साथ ही चौराहों पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को सतर्क किया जाए। एएसपी ने यह भी कहा कि  कोतवाली में आने वाले फरियादियों को न्याय दिलाया जाए। यदि एक भी ऐसी शिकायत आईं, जिनमें यह सामने आया कि कोतवाली से न्याय मांगने पहुंचे शिकायतकर्ता के साथ अभद्रता की गई या फिर उसे बाहर भगा दिया तो खैर नहीं होगी। बैठक में सीओ अरुण कुमार, कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें