उरई। गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. दिनेश चंद्र द्विवेदी की स्मृति में आयोजित प्रखरबुद्धि समारोह में तीन बेटियों को सम्मानित किया गया।
मुस्कान हॉस्पिटल एंड नर्सिंग सेंटर पर आयोजित समारोह में प्रमुख अतिथि भाजयुमो की प्रांतीय नेता मनीषा सिंह त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थी का निर्णय बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए। लक्ष्य का पता होने पर ही आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसलिए सीखते रहें।
गल्ला व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप माहेश्वरी ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए। देवेंद्र शुक्ला ने कहा कि व्यक्ति के भीतर प्रेम की धारा नहीं तो वह रोबोट के समान ही है। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने कहा कि बच्चे पहले विशेषता को पहचानें फिर उसी दिशा में आगे बढ़ें। वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को भले ही कम मिले पर उसे संतोष रखना चाहिए। डाॅ. अंकुर शुक्ला ने संस्था के उद्देश्य बताए। संचालन डॉ. कुमारेंद्र सेंगर ने किया। विश्वविद्यालय टॉपर आकांक्षा पटेल, सीबीएसई (इंटर) जिला टॉपर आशी श्रीवास्तव तथा अरविंद माधुरी तिवारी कॉलेज टॉपर रोशनी सिंह को प्रशस्तिपत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया। डॉ. राकेश द्विवेदी, अरविंद गौतम चच्चू, अनिल यादव, अभय प्रताप भदौरिया, सारिका आनंद तिवारी, संजीव गुर्जर, संजय हावर्ड, ओमप्रकाश उदैनिया, श्वेता शर्मा, योगेश पांडेय, केके अग्रवाल, विजय तिवारी, डा. मनीष, स्वाति समाधियां, शिफा, साइना आयुषी भी मौजूद रहे।