फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे करने गांव पहुंची आशा से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। कोविड 19 का सर्वे करने गांव गई आशा बहु के साथ दबंग ने गालीगलौज कर मारपीट कर दी, सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर दबंग भाग गए। घायल अवस्था में आशा बहू को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना से आक्रोशित आशा वर्करों ने चिकित्सा अधीक्षक सहित पुलिस को शिकायती पत्र दे कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम ताहरपुर की आशा बहू चंद्रकुमारी कोविड 19 के सर्वे के लिए गांव गई थी और बाहर से आए मजदूरों के घरों पर चिह्न लगा रही थी, तभी गांव का निवासी कामता पुत्र बलखंडी आया और गाली देने लगा। जब आशा बहू ने इसका विरोध किया तो वह पीटने लगा। जिसमें उसका हाथ टूट गया। इसकी सूचना यूपी 112 को दी तो यूपी 112 के पुलिसकर्मियों को देख कर युवक भाग गया। आशा ने इसकी लिखित सूचना चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार व स्थानीय पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएंगी। वही चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल टूटेगा और वह कार्य नहीं करेगी, इसलिए सख्त कार्रवाई होगी।
क्षेत्र में इससे पहले भी हुईं घटनाएं
सरकारी कार्य के दौरान आशा वर्करों के साथ मारपीट की घटना पहली नही है, बल्कि एक हफ्ते पूर्व ग्राम तिरही में सर्वे करने गई आशा बहु प्रेमकली के साथ भी गांव के कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी थी। आशा बहु संघ की जिलाध्यक्ष उमा शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रामकुमारी, प्रेमकली गरिमा, वेदांति, अनुसुइया, ऊषा उजमा आदि बोली कि मामला दर्ज होने के बाद ही कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें