फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मौसम बदला तो गिरे मटर के भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मौसम के मिजाज में आए बदलाव का सीधा असर हरी मटर के बाजार पर देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार निकल रही धूप के कारण हरी मटर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में इसकी कीमत पांच रुपये प्रति किलोग्राम घटकर 20 रुपये तक पहुंच गई है। दाम कम होने से जहां आम लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के दौरान हरी मटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। बेहतर उत्पादन और लगातार बढ़ती आवक के चलते दाम पहले 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक आए। अब मौसम साफ होने और धूप निकलने से मटर की तुड़ाई व आवक और तेज हो गई है, जिससे कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में बाजार में हरी मटर 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है।

किसानों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि फरवरी तक ठंड बनी रहेगी, जिससे मटर की मांग और कीमत स्थिर रहेगी लेकिन मौसम के अचानक पलटने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। धूप निकलने से मटर के जल्दी सूखने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में किसान नुकसान से बचने के लिए कम दामों पर ही फसल बेचने के लिए मजबूर हैं। व्यापारी दीपू त्रिपाठी का कहना है कि इस समय मटर अच्छी निकल रही है लेकिन कोहरा न होने की वजह से बाहर नहीं जा पा रही है। इससे किसानों को लागत निकालने में भी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें