फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, दिन भर चली लू ने किया बेहाल

Sat, 30 Apr 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए शहर में दुपट्टा लपेटे युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिन पर दिन बढ़ रही सूरज की तपिश शनिवार को और प्रचंड हो गई। जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार हो गया वहीं दिन भर चले लू के थपेड़ों ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा था। दोपहर के समय लोगों का बुरा हाल रहा। राहगीर सड़क किनारे छायादार पेड़ों के नीचे खडे़ होकर गर्मी से
विज्ञापन


राहत पाने का प्रयास करते रहे तो कोई शर्बत व ठंडा पानी पीकर गला तर करता हुआ नजर आया। सड़कों पर दोपहर से शाम पांच बजे तक सन्नाटे जैसा नजारा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री रहा तो शनिवार को पारा और बढ़ गया। अधिकतम तापमान 43.10 तो न्यूनतम तापमान 27  डिग्री रहा। इससे मौसम और अधिक

गर्म हो गया। बढ़ते तापमान के कारण दोपहर को तो लगा कि आसमान से आग बरस रही है। गर्म हवाएं लोगों के हलक सुखा रही थीं। हालत यह रही कि लोग को तेज धूप में निकलने से बचते रहे। जरूरी काम से जो लोग घरों से निकले वह मुंह बांध और शरीर को पूरी तरह से ढककर। तेज धूप से बचने केे लिए लोग सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की छांव में बैठे नजर आए।
विज्ञापन


मौसम की बेरुखी किसी न किसी रूप में लोगों को परेशान किए हैं। सहालग होने के बावजूद धूप के तेवर के आगे लोगों ने शाम के समय ही खरीदारी करना बेहतर समझा। कोल्डड्रिंक से

लेकर गन्ना रस की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। दुकानदार महेश का कहना है कि रोज की अपेक्षा बोतल बंद पानी अधिक बिका। गर्मी ने लोगों को बेहाल किया तो वहीं इससे पानी, कोल्डड्रिंक, जूस और शेक विक्रेता खुश दिखे। इतनी गर्मी से उनकी जमकर बिक्री जो हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें