फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
डकोर पुलिस की गिरफ्त में इनामी वांछित - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डकोर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने पुलिस कार्यालय में पकड़े गए इनामी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शातिर पर पांच आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के मामले में दस माह से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बांछित को डकोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वांछित काखुलासा करते हुए एएसपी डा.अवधेश सिंह ने बताया कि एसपी डा.सतीश कुमार के निर्देशन में जिले में वाहन चोर, लुटेरों व वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में डकोर कोतवाल बीएल यादव ने उरई राठ मार्ग पर शताब्दी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार के इनामी खालिद पुत्र जमील निवासी मोहल्ला पटेलनगर, रामकुंड उरई को गिरफ्तार कर लिया।
इस पर शहर कोतवाल शिवगोपाल वर्मा ने 24 फरवरी 2019 को गैंगस्टर एक्ट का मामला उरई कोतवाली में दर्ज कराया था तभी से यह अपराधी फरार चल रहा था। इस पर उरई व कोंच कोतवाली में नकबजनी, चोरी, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएसी एक्ट सहित पांच मामले दर्ज हैं। यह गैंग का शातिर सदस्य है। गिरफ्तार करने वाली टीम में डकोर कोतवाल बीएल यादव, सिपाही जीतेंद्र सिंह, त्रिलोकी नाथ त्रिवेदी, अरविंद शर्मा, अजय त्रिपाठी व चालक मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें