फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बंद, तनाव

Fri, 08 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला ऊदल सराय में मंगलवार की रात धार्मिक चबूतरा टूटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। चबूतरा टूटने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा। तनाव की स्थिति को देखते हुए जिले के बड़े अधिकारी कालपी में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन




कई थानों की फोर्स व पीएसी भी तैनात कर दी गई है। इसके अलावा झांसी से भी फोर्स बुलाई गई है। कुल मिलाकर क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम रामगणेश व एसपी एन कोलांची भी दोपहर में कालपी पहुंचे और चबूतरा स्थल का निरीक्षण किया।



दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं।मोहल्ला ऊदल सराय में मंगलवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक धार्मिक चबूतरे को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह यह देखकर लोग आक्रोशित हो उठे। इसके बाद पूरे दिन तनाव का माहौल रहा। इस दौरान एक भाजपा नेता से बदसलूकी व पुलिस के साथ धक्कामुक्की तक हुई। आक्रोशित लोगों ने जुलूस निकाला, बाजार बंद कराया और कोतवाली को घेर कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



साथ ही चेतावनी दी कि गुरुवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद कराकर चक्का जाम किया जाएगा। उधर,  दूसरे पक्ष से भी बुधवार देर रात सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और भाजपा नेता मुन्ना चौधरी समेत कई लोगों केे खिलाफ तहरीर दी।



बुधवार शाम एक पक्ष केे पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग को गुरुवार की सुबह से ही मुख्य बाजार बंद कर दिया गया। इस दौरान भाजपा समेत कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बलखंडी देवी मंदिर में एकत्रित हुए। मंदिर के महंत की अगुवाई में बैठक कर कार्रवाई की मांग की गई।



 साथ ही प्रशासन को कार्रवाई के लिए दो दिन का समय देने पर सहमति बनी। इसी बीच एसडीएम जीएल शुक्ला व सीओ महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। बंद कमरे में प्रशासन के अफसरों व मंदिर के महंत जमुना दास महाराज से लंबी वार्ता हुई। इसकेे बाद मंदिर के महंत ने वहां एकत्र सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों को शांत कराया।



मंदिर से ही घोषणा की गई कि अगर दो दिन केे अंदर चबूतरे का निर्माण व चबूतरा तोड़ने वाले आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो रविवार से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। उधर, एडीएम आनंद कुमार व एएसपी शकील अहमद ने संयुक्त रूप से बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें