फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की कोंच नगर कमेटी घोषित

Fri, 08 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी ने कार्यकारिणी की घोषणा की है। नगर अध्यक्ष ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में बताया कि जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव के अनुमोदन के बाद कमेटी की घोषणा की गई है। महासचिव अमर सिंह यादव, उपाध्यक्ष गौरी चबोर बनाए गए।
विज्ञापन




 शमसुद्दीन मंसूरी, रामानंद कुशवाहा, बंटी गिरवासिया, गुफरान आजम मुन्नू, महेंद्र यादव लला, दीपेंद्र गुर्जर दीपू, नासिर बोस, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल बाबूजी, प्रवक्ता लालसिंह यादव, मीडिया प्रभारी रेहान सिद्दीकी, सचिव सईद अहमद खन्ना, भोलानाथ झा, नाजिर लाला मिस्त्री, कन्हैया झा आदि के नाम की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में साबिर काजी, काजू यादव, विजय कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, केशव यादव आदि शामिल किए गए हैं।



उधर, जालौन में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक में जिलाध्यक्ष इमरान उल्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी को नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक व नगर स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। इस मौके पर मोहसिन खान, इमरान अंसारी, रजत यादव, सलमान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें