फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को समर्पित होगा इस बार का आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री आरोग्य मेला महिलाओं को समर्पित होगा। इस दिन वरिष्ठ महिला अधिकारी अथवा कर्मचारी अपने क्षेत्र के मेले का उद्घाटन करेंगी, साथ ही महिला स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि भारत में 48 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में महिला स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा की जागरुकता अहम कदम है। महिलाओं से जुड़े स्वास्थ्य मुद्दे यानी पोषण में भेदभाव, क्लिनिकल प्रोसेस के दौरान निजता, किशोरियों के व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेले की सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। मेले का उद्घाटन पीएचसी की वरिष्ठ महिला अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा किया जाएगा। आशा व एएनएम द्वारा मेलास्थल पर स्टाल लगाकर आयरन व कैल्शियम की गोली का वितरित की जाएंगी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद ने बताया कि फरवरी से अब तक 17998 मरीजों को मेले के माध्यम से लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें