फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के भी शस्त्र धारकों को जमा करने होंगे असलहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सभी गांवों एवं नगर क्षेत्र के शस्त्रधारक अपने अपने शस्त्रों को दो दिन के अंदर कोतवाली में जमा करा दें अन्यथा की स्थिति में शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यह बात कोतवाल उदयभान गौतम ने कही।
विज्ञापन

कोतवाल ने सख्ती से कहा कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर क्षेत्र के शस्त्र धारक पंचायत चुनावों को देखते हुए अपने-अपने शस्त्र कोतवाली में जमा करा दें। नगर क्षेत्र के लोग यह न समझें कि उन्हें शस्त्र जमा नहीं करने हैं। नगर क्षेत्र के लोगों को भी शस्त्र जमा करने हैं। अभी नगर क्षेत्र से काफी कम संख्या में शस्त्रधारकों के शस्त्र जमा हुए हैं इसलिए दो दिन की अवधि में सभी ग्रामीण व नगर क्षेत्र के शस्त्र धारक अपने अपने शस्त्रों को कोतवाली में जमा कराकर रसीद प्राप्त कर लें अन्यथा की स्थिति में जिन शस्त्र धारकों के शस्त्र जमा नहीं होंगे। उनके शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की दी जाएगी। साथ ही मतदाताओं से संपर्क के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें