फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: असलहा लेकर कारीगर के घर में घुसकर की मारपीट, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। असलहा लेकर कारीगर के घर में घुसकर लोगों ने मारपीट की। विरोध करने पर उसे घसीटकर ले जाने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जिला कासगंज थाना सुरपुड़ा क्षेत्र के ग्राम नगला भुजपुरा निवासी बृजकिशोर रजाई बनाने का काम करता है। सर्दियों के सीजन में वह मोहल्ला सहावनाका में किराये पर मकान लेकर यही रजाई बनाने का काम कर रहा था। रविवार की दोपहर वह घर में रजाई बना रहा था। इसी दौरान कोतवाली इटावा क्षेत्र के मोहल्ला मुड़िया शिवनारायण निवासी दौलत, पंकज, सुनील व उदयवीर कार से आ गए। उन्होंने कार से लाइसेंसी रिवॉल्वर व राइफल निकालकर उन्हें लहराते हुए कारीगर बृजकिशोर के कमरे में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे वह उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों को कारीगर को ले जाते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस चारों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। जहां उनसे पूछताछ चल रही है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए इटावा पुलिस को लिखा जा रहा है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें