फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नलकूप चालकों को वितरित किए गए नियुक्त पत्र

विज्ञापन
अभ्यार्थी अपना नियुक्ति पत्र दिखाते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार को नलकूप चालकों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी कड़ी में जिले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ऑनलाइन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के चयनित अभ्यर्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर व विधायक ने जिले से चयनित 35 में से 19 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए।
विज्ञापन

एनआईसी में वितरण कार्यक्रम में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि मिशन रोजगार युवाओं के साथ योगी सरकार कार्यक्रम के अंतर्गत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सेवा चयन आयोग द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि प्रदेश में चयनित 3209 नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जा रहा है। इससे पूर्व सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रे सिंग के माध्यम से कहा कि 3200 से ऊपर नलकूप चालकों पर 23 लाख हेक्टेयर खेती नलकूप पर आश्रित थी। इस समय प्रदेश भर में तीन हजार नलकूप हैं,ं लेकिन इसके सापेक्ष चालक इतने नहीं थे। अब तक प्रदेश में कुल नौ हजार आपरेटर थे अब बढ़कर 12 हजार हो जाएंगे, जिससे किसानों की सुविधाएं बढ़ेंगी और उनकी आय भी बढ़ेगी। नलकूप विभाग के कई अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें