फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एंटी रोमियो टीम ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, संदिग्धों की तलाशी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। कस्बे में सोमवार को गठित एंटी रोमियो टीम ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया। टीम ने खासतौर पर भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों, मंदिरों, स्कूलों, कोचिंग सेंटरों, कॉलेजों और बाजारों में जाकर चेकिंग की। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। मनचलों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

महिलाओं और बालिकाओं को 1090, यूपी 112, और अन्य सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्हें अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने युवतियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि का सतर्क और जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। प्रभारी निरीक्षक अरुण राय, एसएसआई सुजीत मिश्रा, महिला कांस्टेबल एवं अन्य पुलिसकर्मी अभियान में सक्रिय रूप से मौजूद रहे। टीम ने जगह-जगह जाकर लोगों को जागरूक किया और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें