फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रसूता को रेफर करने पर चिकित्सक समेत तीन से मांगा जवाब

Wed, 27 Nov 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज से रेफर की गई प्रसूता की एंबुलेंस में हुए प्रसव के मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक समेत तीन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बता दें कि जालौन ब्लॉक के पजूना निवासी महेंद्र पत्नी रीता को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार सुबह मेडिकल कालेज लाए थे। वहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने प्रसूता की नार्मल डिलेवरी होने की संभावना से इंकार करते हुए झांसी ले जाने की सलाह दी थी। स्टाफ ने यह भी कहा था कि आज रविवार को अवकाश होने के कारण मेडिकल कालेज में सर्जरी की सुविधा नहीं मिलती है।
महिला के परिजनों को झांसी रेफर का पर्चा बनाकर दे दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस से मरीज को भेजा गया। रास्ते में झांसी से 15 किलोमीटर पहले महिला ने बेटे को जन्म दिया। उसके बाद जच्चा बच्चा को मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया। इस मामले को मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा अरविंद त्रिवेदी ने संज्ञान में लेकर ड्यूटी पर तैनात डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी ली। उसके बाद तीनों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए तलब कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें