किंडर गार्डन प्ले स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
किंडर गार्डन प्ले स्कूल का सातवां वार्षिकोत्सव धूमधाम में मनाया गया। सामूहिक प्रार्थना के साथ छात्र-छात्राओें ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी व विशिष्ट अतिथि डा. जय श्रीपुरवार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पीजी क्लास के बच्चों ने सामूहिक प्रार्थना, स्वागत
गीत प्रस्तुत किया। चू चू करती चिड़ियां आईं, लकड़ी की काठी, बम बम भोले जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी। डांस, कव्वाली आदि अन्य कार्यक्रम के जरिए भी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। डांस टीचर निशा के निर्देशन में बच्चों ने संगीत की विविध विधाओं में कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर पूजा, निधि, एलिया, पिंकी, ऋचा, एकता, ललित आदि मौजूद रहे।