शहर के कालपी बस स्टैंड के समीप लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के बीचोंबीच स्थित कालपी बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर भीषण जाम लग गया। दो घंटे तक लगे जाम में लोग बेहाल रहे। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि इसके बाद भी करीब आधा घंटा जाम की स्थिति बनी रही। गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दीं। कालपी बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा व
दूसरी ओर सड़क के उस पार अंडरग्राउंड विद्युत केबल बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों व मिट्टी के चलते सोमवार को कालपी बस स्टैंड के पास जाम लग गया। करीब 11.30 बजे लगे इस जाम के चलते सैकड़ों वाहन फंस गए। इस दौरान जल्दी निकलने के चक्कर में आटो चालकों ने अपने वाहन आडे़-तिरछे लगा दिए। कालपी बस स्टैंड व बस स्टैंड से बिजली घर तक बसें,
टेंपो, आटो, मैजिक, लोडर व बाइकें फंस गईं। यह जाम धीरे-धीरे बढ़ता ही गया। लोग जाम में अपने वाहनों के साथ फंसे रहे। किसी तरह से निकलने का प्रयास करते रहे। जाम की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल संजय गुप्त पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कालपी बस स्टैंड पर वाहनों को रोक कर यातायात सामान्य करवाया। पुलिस की तमाम मेहनत के बाद यहां पर
यातायात सामान्य हो पाया। बताते चलें कि कालपी बस स्टैंड पर सैकड़ों डग्गामार वाहनों का जमावड़ा रहता है। वहीं, ठिलिया लगाने वाले भी सड़क पर खडे़ होकर आने जाने वाले वाहनों को बाधित करते हैं। कोई भी बड़ा वाहन निकलने पर यहां हमेशा जाम की स्थिति बनती है।