फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने चरी 28 बीघा फसल

Sun, 24 Mar 2019 11:50 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
अन्ना मवेशियों द्वारा चरी गई फसल दिखाते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगवां चंदरसी गांव के मौजा में अन्ना मवेशियों ने शनिवार रात कहर बरपा कर क्षेत्र के किसान की 28 बीघा फसल चट कर दी। गांव के किसान नरेंद्र बहादुर ने मौजे में गेहूं की फसल बोई थी। पिछले कई माह से वह नियमित खेतों की रखवाली कर रहा था और फसल भी अच्छी हुई थी। जिसे देखकर नरेंद्र को लग रहा था कि शायद अब उसकी समस्याएं कुछ खत्म होगी, लेकिन अब जब फसल पक गई थी तो अन्ना मवेशियों ने चर ली।

विज्ञापन


इससे क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि गोशालाएं शुरू होने के बाद भी अन्ना सड़कों व बाजारों में घूम रहे है। जबकि गोशाला के नाम पर लाखों रुपयों का बजट भी आवंटित हुआ है, लेकिन फिर भी किसानों को अन्ना समस्या से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। किसान ने एसडीएम को  शिकायती पत्र देकर मुआवजे की मांग की। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने हर संभव मदद का आश्वासन देकर संबंधित लेखपाल को नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें