आटा। बाइक से स्कूल जा रहे शिक्षक की बाइक हाईवे चमारी के पास अन्ना मवेेशी से टकरा गई। जिससे शहर के उरई निवासी शिक्षक गोविंददास (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने लहूलुहान पड़े शिक्षक को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि घायल शिक्षक आटा क्षेत्र के अकोढ़ी जूनियर विद्यालय में पढ़ाता था। शिक्षक हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके गंभीर चोटे भी आई हैं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो घायल
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुकरगांव पुल पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव स्थित पुल पर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये । घायल अवस्था में उनको उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने एक घायल की नाजुक हालत को देखकर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया ।
रेढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ईयन निवासी राजकुमार 35 पुत्र श्रीराम अपने मौसेरे भाई लालसिंह पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी कस्बा थाना कोटरा के साथ बाइक से उरई से जालौन जा रहा था। जब उसकी बाइक कुकरगांव पुल के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जबकि दूसरी बाइक सवार हादसे में बाल-बाल बच गये। बाइक चालक हेलमेट लगाए था ।