फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई से चलकर गोरखपुर जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो मवेशियों की मौत हो गई। जिसकी वजह से ट्रेन नौ मिनट खड़ी रही। इसके चलते रेलवे क्रासिंग पर हल्का जाम भी लग गया। सूचना पाकर ट्रैकमैन ने इंजन में फंसे मवेशियों को हटाया, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 7.38 बजे जब मुंबई से चलकर गोरखपुर की ओर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 181 से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रेन के सामने आ गया। जब तक ट्रेन चालक ने ट्रेन रोकी, तब तक दो मवेशी इंजन में फंस गए।
इसके चलते ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन चालक पीपी सिंह ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल को दी। इसके बाद ट्रैक किनारे पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन ने मौके पर पहुंचकर अन्ना मवेशियों को इंजन से हटाया, तब ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते 7.38 बजे से लेकर 7.47 बजे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर हल्का जाम भी लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें