फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना ने नष्ट की 10 बीघा मटर की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरावन (जालौन)। गुरुवार को क्षेत्र में एक बार फिर अन्ना मवेशियों ने कहर बरपाकर दो किसानों की 10 बीघा की मटर की फसल को नष्ट कर दिया है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि एक तरफ अन्ना किसानों की फसल चौपट कर रहे है वहीं दूसरी तरफ विरोध करने पर प्रशासन मुकदमा दर्ज करा रहा है।
विज्ञापन

सरावन के मजरा खितौली में गुरुवार सुबह अन्ना मवेशियों ने कहर बरपाकर किसान चरन सिंह व फूल सिंह की 5-5 बीघा हरी मटर की फसल को चर लिया। किसानों का कहना है कि वह रात भर जाग कर रखवाली कर रहे थे और सुबह 5 बजे उनकी आंख लग गई, जब आंख खुली तो अन्ना के झुंड ने उनकी दस बीघा की हरी मटर की फसल को चर लिया।
उन्होंने कहा कि खरीब की फसल मौसम की वजह से खराब होने से उन्होंने कर्ज लेकर बुआई की थी। अब दोबारा बुवाई करना संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं गांव के किसान देवेंद्र, हरीसिंह, महेंद्र आदि का कहना है कि पूरे क्षेत्र में अन्ना का आतंक है। ऐसे में किसान कहा जाएं। किसानों का कहना है कि अभी हाल ही में गांव के लोगों ने अन्ना समस्या को लेकर आवाज उठाई थी, जिस पर प्रशासन ने 22 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। ऐसे में किसान परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें