फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने बर्बाद की सौ बीघा फसल

विज्ञापन
कदौरा में गौशाला में अन्ना मवेशियों को बंद करते किसान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। कस्बे के मोहल्ला बम्होरी के एक दर्जन किसानों की 100 बीघा गेहूं व मटर की फसल को आधा सैकड़ा अन्ना मवेशियों के चरकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया। गुस्साए किसान खेतों से मवेशियों को हांक कर कान्हा गोशाला ले आए और जबरन गोशाला में मवेशियों को बंद करने लगे। मना करने पर किसानों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर गेट का ताला खोल दिया। कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस व नगर पंचायत ईओ को दी, पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही किसान भाग गए। ईओ ने बताया कि 10 किसानों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के मोहल्ला बम्होरी निवासी किसान संतोष व छोटे की दो-दो बीघा गेहूं, रमजान, साजिद व मुबीन की दस-दस बीघा गेहूं, घसीटा व भूरा की तीन-तीन बीघा गेहूं व मटर, गुड्डा की 12 बीघा गेहूं, श्यामबाबू की 10 बीघा गेहूं धर्मेंद्र की तीन बीघा मटर, श्रीराम की 10 बीघा मटर, लल्ला की 15 बीघा गेहूं, वसीम की 9 बीघा गेहूं की फसल को आधा सैकड़ा मवेशियों ने रौंद डाला। जैसे ही इसकी जानकारी किसानों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और मवेशियो को हांक कर कान्हा गोशाला लेकर पहुंच गए और जानवरों को गोशाला में बंद करने की मांग करने लगे। मामले को लेकर किसान व कर्मचारियों में विवाद हो गया, विवाद बढ़ते बढ़ते हाथपाई तक पहुंच गया। कर्मचारियों का आरोप है कि किसानों ने मारपीट करते हुए जबरन गोशाला के गेट का ताला तोड़ कर जानवरों को बंद कर दिया। मामले की सूचना पुलिस व ईओ को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस को देख किसान मौके से चले गए।
नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कर्मियों के साथ मारपीट व जबरन 30 से 40 मवेशियों को बंद करने वाले लोगों को चिह्नित किया गया है। उनके विरुद्ध थाने में तहरीर दी गई है साथ ही उपजिलाधिकारी कालपी को भी अवगत कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें