फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: अन्ना मवेशियों ने रौदी 37 बीघा की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना में आधा सैकड़ा अन्ना मवेशियों ने क्षेत्र के किसानों की करीब 37 बीघा की चना, मटर, लाही, गेंहू की फसल रौंद दी। आक्रोशित किसानों ने गोशाला कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा किया। आरोप लगाया कि गोशाला में व्यवस्थाएं न होने से आए दिन अन्ना मवेशी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

इकौना गोशाला के तार तोड़ कर निकले मवेशियों ने क्षेत्र के किसानों की 37 बीघा चना, मटर, लाही, गेंहू की फसल को नष्ट कर दिया। इसमें किसान चिंटीलाल की पांच बीघा मटर व गेहूं, लालाराम की तीन बीघा मटर, गंगादास की 16 बीघा गेहूं, चना, मटर, लाही, मुलू की 10 बीघा जवा, चना व गेहूं व बलराम की तीन बीघा गेहूं की फसल को मवेशियों ने रौंद डाला।
किसानों का आरोप है कि गांव में स्थित गोशाला में चारे पानी की व्यवस्था नहीं है। मवेशी आए दिन तार तोड़ कर निकल जाते हैं और किसी न किसी खेत को निशाना बनाकर फसल को नष्ट कर देते है। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह का कहना है कि मामले की जांच को दो सदस्यीय टीम इकौना भेजी जा रही है। लापरवाही मिलने पर संबधित सचिव पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें