फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना पशुओं ने रौंदी 23 बीघा गेहूं फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। ब्लॉक के ग्राम बैरई में अन्ना जानवरों ने किसान की 23 बीघा गेहूं की फसल को रौंद दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि ऐसी सर्दी में किसान रात में जागकर अपनी फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

प्रशासन के तमाम वादों के बीच जिले में अन्ना समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन अन्ना पशु किसी न किसी क्षेत्र में किसानों की फसलों को रौंद रहे है। शनिवार को एक बार फिर क्षेत्र के ग्राम बैरई में अन्ना जानवरों ने कहर बरपाया और गांव के दर्जनों किसानों की लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल को रौंद दिया।
इसमें गांव के गोविंद चतुर्वेदी की चार बीघा, बीर सिंह की पांच बीघा, जसवंत सिंह सात बीघा, महाते सिंह की तीन बीघा और वीर सिंह की चार बीघा गेहूं की फसल को अन्ना जानवरों ने अपने पैरों तले रौंद दिया। किसानों के कहना है कि इतनी सर्दी के बाद भी हमें खेतों में रखवाली कर रहे हैं। इसके बावजूद फिर भी अन्ना जानवर झुंड में आकर फसलों का नुकसान कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई भी अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें