फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में भीड़, ताक पर सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच। प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए जुर्माना बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है लेकिन फिर भी कोंच के मुख्य बाजार मानिक चौक व सब्जी मंडी में दुकानदार प्रतिबंधित दुकानों को खोलकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को भ्रमण पर निकले अधिकारियों ने बिना मास्क वालों से जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

सरकार ने लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश प्रशासन और पुलिस को दिए हैं। जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने का समय भी सुबह 7 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है लेकिन मानिक चौक, रामगंज, पुरानी पसरट और उससे सटे अन्य बाजारों, बजरिया आदि में भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं।
पुलिस विभाग कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कर रही है लेकिन इसके बावजूद बाजार में खरीदारी के लिए लोग उमड़ते दिखाई देते हैं। इस कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा है। भ्रमण पर निकले एसडीएम अशोक कुमार एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही ने बिना मास्क वालों से जुर्माना भी वसूला। शहर की सब्जी मंडी में भीड़भाड़ देखी गई। चौराहे पर जरूर पुलिस नजर आई लेकिन गलियों में बाइक सवार फर्राटा भरते नजर आए। बिना मास्क के लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें