फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घटिया निर्माण पर फूटा गुस्सा, ईंटें लेकर सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नगर की नहर कॉलोनी में निर्माणाधीन आंबेडकर पार्क में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। आक्रोशित कॉलोनीवासी हाथों में ईंटें लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

कॉलोनीवासियों का आरोप है कि पार्क निर्माण के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट दिया है। इसके बावजूद ठेकेदार मानकों की अनदेखी कर रहा है। निर्माण में घटिया ईंट, सीमेंट व अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि यह पार्क क्षेत्र के बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही से यह जल्द ही जर्जर हो सकता है।
उन्होंने आशंका जताई कि इस तरह से सरकारी धन की खुली बर्बादी हो रही है। इस मामले की शिकायत पहले ही एसडीएम से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी उदासीनता से नाराज होकर लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की जाए वरना गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। धरने में अखंड प्रताप सिंह, गोविंद, भानुप्रताप, शशांक, जितेंद्र, ब्रजेश, अजय, सीताराम, प्रकाश, वीरेंद्र, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें