उरई/कदौरा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने युवक पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
कदौरा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि कस्बा निवासी एक युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह अपनी महिला मित्र के साथ उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। इस पर आरोपी ने जबरन उससे समझौता करवा लिया और अब उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।