फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनामिका ने बाजी मारी

Sun, 14 Apr 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया।
विज्ञापन




फाइनल मैच बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अनामिका तथा बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अंकिता के बीच हुआ। जिसमें अनामिका ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में 28 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राजेश चंद्र पांडेय ने किया। प्रतियोगिता प्रोफेसर विजय कुमार यादव, डॉ. राजन भाटिया, डॉ. विजय कुमार चौधरी एवं डॉ. राजेश पालीवाल की देखरेख में हुई। मैच रेफरी की भूमिका अस्मित एवं शैलेंद्र ने निभाई। छात्र-छात्राओं ने मैच के दौरान उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें