मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट इस्लामिया एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने स्कूल चलो एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। जिसमें लोगों से बच्चों को स्कूल भेजने तथा मतदान के लिए जागरूक किया।
शनिवार को मुहम्मदाबाद गांव में स्थित स्कूलों के अध्यापकों और बच्चों ने नारे लिखी तख्तियां लेकर गांव की गलियां घूमी। जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। साथ ही लोगों से लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान करने की भी अपील की। इस दौरान नोडल शिक्षक संकुल अरविंद यादव, प्रधान भगवानदास वर्मा, प्रधानाध्यापक ताहिर हुसैन, प्रदीप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
प्रवेश उत्सव मनाया
उरई। प्राथमिक विद्यालय इकहरा में प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान प्रधानाध्यापिका कल्पना श्रीवास्तव, डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ शत्रुघ्न सिंह, देवेंद्र सविता, पूजा द्विवेदी, रविकांत, चरन सिंह, शांति, मालती, सुल्तान आदि मौजूद रहे। (संवाद)