फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे वृद्ध ने फंदा लगाया

Sat, 20 Apr 2024 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बीमारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहे वृद्ध ने सूने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी सुरेंद्र श्रीवास्तव (73) पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके पत्नी व बेटे का लगभग दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। घर पर वह अकेले ही रहते थे। घर पर आय का कोई स्रोत न होने के चलते वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। शुक्रवार की सुबह जब काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने पहले तो उन्हें आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब न पाकर जब ग्रामीणों ने झांककर देखा तो कमरे में कमरे की छत के हुक से रस्सी के सहारे उनका शव फांसी के फंदे पर लटका दिखा।
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अंदर जाकर शव का नीचे उतरवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पत्नी व बेटे अवधेश की मौत के बाद वृद्ध घर में अकेले रहते थे और बीमारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। शायद इसी वजह से उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें