फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मजदूरी मांगने गए पिटाई में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। 15 अगस्त को पिटाई से घायल वृद्ध की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने बताया कि उसका चाचा एक व्यक्ति के यहां काम करता था। जब उन्होंने अपने काम की मजदूरी मांगी तो आरोपियों ने उनकी साथ सरिया से मारपीट की। इससे वह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर पाठक का बगीचा निवासी जयराम (60) मोहल्ले के ही सुरेश गुप्ता व उनके परिवार के अशोक गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, राजा, ज्योति पत्नी सुरेश गुप्ता के यहां करीब 40 वर्ष से काम करता था। आरोप है कि वृद्ध हो जाने की वजह से वह बीमार रहने लगा था। 15 अगस्त जब उसने इन लोगों से मजदूरी मांगी तो पांचों ने मिलकर उसकी सरिया से पिटाई कर दी। इससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। जानकारी पर पहुंचे भतीजे संतोष ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उसे झांसी रेफर कर दिया था। पीड़ित जयराम की तहरीर पर पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली थी।
सोमवार को झांसी में इलाज के दौरान वृद्ध जयराम की मौत हो गई। पुलिस ने भतीजे संतोष की तहरीर पर मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला पहले से ही दर्ज है। इसी मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएंगी। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें