फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता के माध्यम से प्रवासी मजदूरों को दिया जाए रोजगार: मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सरकार की मंशा है, कि प्रत्येक प्रवासी मजदूरों को जिले में ही रोजगार दिया जाए, जिस कारण लाखों मजदूरों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। वहीं सहकारिता के माध्यम से भी प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार से देने का काम किया जा रहा है। यह बात सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने शुक्रवार को आयोजित वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

गुरुवार को कालपी विधानसभा की वर्चुअल रैली में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शासन ने लाखों प्रवासी मजूदरों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया है। इसके साथ ही सरकार हुनर बंद मजदूरों की लिस्टिंग करा रही है, जिससे कि उन्हें जिला स्तर पर उनके हुनर के हिसाब से कार्य दिया जा सके।
उन्होंने प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सहकारिता के माध्यम से भी कई प्रवासियों को जिले स्तर पर रोजगार मिल रहा है। कई समितियां प्रवासियों को रोजगार देने के लिए कार्य कर रही है। वर्चअल रैली की अध्यक्षता कर रहे कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और जन सेवा के कार्यों में जुटे रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें