फोटो-24 मृतक बाबूराम की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कोंच। तहसील संबंधी कार्य से तहसील परिसर आए एक वृद्ध की तबीयत बिगड़ गई। वृद्ध को जमीन पर गिर पड़ा जिससे वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के मालवीय नगर निवासी वृद्ध बाबूराम अहिरवार (68) अपने छोटे भाई बालकदास के साथ सोमवार की दोपहर किसी कार्य से तहसील परिसर में गए हुए थे। एक दुकान के बाहर खड़े होकर कागजातों की फोटोकॉपी करा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। वृद्ध की जमीन पर पड़ा देख कर वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक के नाम करीब 4 बीघा जमीन है और उसके दो बेटे व एक बेटी है।